​Θ बेतिया – चनपटिया:– *शहर में खुला पहला म्यूजिक & डांस क्लास*     
                      
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 *चनपटिया* शहर के साहू धर्मशाला के पीछे वार्ड संख्या 06 में हैप्पी म्यूजिक्स & डांस एकेडमी का उदघाटन FFGB एजुकेशनल एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के एम डी अमन कुमार, ने विधिवत रूप से फीता काटकर उदघाट्न किया।
उदघाटन के मौके पर इस हैप्पी म्यूजिक्स & डांस एकेडमी के संचालक-वैभव निशांत,राकेश चौबे,अमर कुमार,शैलेन्द्र किशोर सुमन, राहुल सर्राफ, राजकिशोर प्रसाद, राजू जायसवाल, कृष्णा जायसवाल आदि मौजूद रहे।यह शहरवासियों के लिए पहला मौका होगा कि चनपटिया जैसे छोटा शहर में भी बच्चों कोे संगीत व डांस सीखने का मौका मिलेगा ।
यहाँ उपस्थिति किशन जोशी ने इस एकेडमी के छात्रों को संगीत व डांस का प्रशिक्षण भी दिया। संगीत व डांस के प्रशिक्षण में छात्र निशा कुमारी, आदर्श , अजय, गोविंद,मुन्ना, राजेश,रवि,रूपक,संदीप,उमा, प्रीतम आदि उपस्थित रहें॥