दैनिक खोज खबर/परसा (सारण)। परसा प्रखंड के पोखरपुर स्थित बौध नदी समीप शौच करने गए एक युवक की डूबने से  मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों के रोदन क्रंदन से कोहराम मच गया । मृतक पोखरपुर निवासी इस्लाम मिया का पुत्र अख्तर मिया 43 वर्षीय बताया गया है। सूचना मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची व ग्रामीणों के सहयोग से नदी से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया । स्वजनों ने बताया कि शौच करने के लिये गांव से पश्चिम बौद्ध नदी के समीप गए थे जहा पैर फिसलने से गहरे पानी में जा डूबे और इनकी मौत हो गयी। इधर घटना को लेकर पिता मो इस्लाम,पत्नी मदीना,पुत्र सेराज अहमद,रेयाज अहमद, नियाज अहमद का रो रो कर बुरा हाल है।

___