सारण :मुख्यमंत्री सात निश्चय नल-जल योजना कार्य का बीडीओ ने फिता काटकर किया शुभारंभ
अमनौर /सारण

मुख्यमंत्री सात निश्चय नल-जल योजना के तहत प्रखंड के ढोरलाही कैथल व मनोरपुर पंचायत में तीन वार्डो में भूमि पूजन कर उक्त योजना का शुभारंभ किया गया. शुक्रवार को नल-जल योजना का अमनौर बीडीओ वैभव कुमार ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया. ढोरलाही कैथल पंचायत के वार्ड संख्या चार ढोरलाही कैथल मठिया, वार्ड संख्या दो महादलित बस्ती मन्दरौली व वार्ड संख्या दस मनोरपुर पंचायत के लखना महादलित बस्ती में लगभग 38लाख की लागत से उक्त कार्यक्रम के दौरान बीडीओ वैभव कुमार ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी इस योजना से गांव मुहल्ले में लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मुहैया कराया जाएगा. पंचायत के मुखिया, वार्ड व आम जनता इस कार्य में सहयोग करें. उन्होंने आमलोगों सहित पंचायत प्रतिनिधियों को इस योजना के संदर्भ में विस्तार से चर्चा किया. वही जेई राजेश कुमार व जेई राजकुमार ने भी इससे संबंधित कई तकनीकि जानकारी उपलब्ध करायी. उक्त मौके पर ढोरलाही कैथल पंचायत के मुखिया पति सुनील साह , मनोरपुर पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र राम, वार्ड सदस्य पंचम दास ,मुन्ना राम ,सचिव वीरबहादूर राम,नंदकिशोर शुक्ला , जालिम सिंह,अरूण सिंह, सतीष माझी , छट्टु राम, शशिभूषण सिंह, चन्द्रकेत सिंह,दिलीप सिंह ,आलोक सिंह, मिठू कुमार ,विश्वनाथ राम , अमरनाथ राम ,एतवारचंद राम सुनील कुमार आदि उपस्थित थे.




Recent Comments