
पानापुर में 73वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
#सुवास कुमार सिंह/पानापुर (सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों तथा विद्यालयोंमें हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73 वां स्वतंत्रता दिवस।प्रखण्ड प्रमुख पुष्पा देवी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मो सज्जाद ने प्रखण्ड मुख्यालय पर ,बीआरसी पानापुर में नवपदास्थापित बीईओ प्रतिभा कुमारी, थाना मुख्यालय पर थाना प्रभारी मंकेश्वर महतो ने झंडातोलन किया।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मोनू सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि उमाशंकर गिरी, स्थानीय प्रशासन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि,बीआरपी कान्ता राम, शिवकुमार राम, कवीन्द्र रेणु, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, रमेश सिंह, संजय राय उपस्थित थे।सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में भी धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।आदर्श मध्य विद्यालय रामपुररूद्र में मुकूर्धुन राम,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ में नवल किशोर राय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय तुर्की पानापुर में नरेश कुमार, मध्य विद्यालय रसौली में जितेन्द्र कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय जीपूरा में कुमारी प्रभावती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा उर्दू में अफसर अली ने झंडातोलन किया ।




Recent Comments