मशरक से रांची जा रही बस मढ़ौरा मे दुर्धटनाग्रस्त, गेट तोड़कर निकाले गये यात्री
मढ़ौरा(सारण): तरैया- मढ़ौरा के बीच एसएच-73 के मढ़ौरा धेनुकी चौक के समीप मशरक से रांची जा रही एक बस दुर्धटनाग्रस्त हो गई । संध्या करीब सात बजे हुई धटना के बाद आस पास के लोग जमा हो गये अौर राहत बचाव में जुटकर बस मे करीब 65 की संख्या में फंसे सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा हैं कि कुछ को आंशिक चोट लगी है बाकी सभी यात्री समान्य है। मिली जानकारी के अनुसार तेजी से आ रही यात्री बस आगे जा रही एक ट्रक को ओभरटेक के प्रयास के क्रम में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया अौर आगे जा रही ट्रक को पीछे से तेज ठोकर मार दुर्धटना ग्रस्त हो गई । बस के ठोकर मारने कड बाद से आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था । बस का दरवाजा भी लाॅक हो गया था । भीतर यात्री भय से बाहर आने के लिये हल्ला मचा रहे थे । बाद में ग्रामिणों ने किसी तरह से बस का गेट को तोड़कर किसी तरह से यात्रियों को बाहर निकाला गया । बस से बाहर निकलने के बाद सभी ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी अौर घर से लोगों को बुलवाकर अपने घर लौट गये । सूचना के बाद मढ़ौरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है ।