एक ही रात में 5 लोगों की दुकान से चोरी
गड़खा(सारण):गड़खा सरकारी अस्पताल के समीप अज्ञात चोरों ने बाजितपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उपसरपंच हॉकर समेत पांच लोगों के दुकान पर चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग रात्रि में अपना दुकान बंद कर घर चले गए मंगलवार की सुबह जब दुकान में आए तो देखा कि किसी का दरवाजा टूटा है तो किसी का पीछे से पल्ला तो किसी दुकान की ताला तोड़कर चोरी की गई है।इस संबंध में पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि पूर्व मुखिया राजू सिंह की दुकान से कागजात और हाॅकर सुमन साह के पान दुकान से गुटखा सिगरेट नगद समेत 5 सौ रुपये उप सरपंच राजू साह की दुकान से जरूरी कागजात व मंटू सिंह के दुकान से सामान नगद समेत13 सौ रुपये चुरा ली गई है।वही मिठाई दुकान पर भी चोरों ने अपना हाथ साफ किया। चोरी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गौरी शंकर बैठा और मामले की जांच की।थानाप्रभारी ने बताया कि किसी असमाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।बता दे कि 6 माह पहले भी यहां पर 3 दुकानों से हजारों रुपए के समान और नगद चोरी हुई थी उस वक्त भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी