दिघवारा। विगत शुक्रवार को सी बी एस ई के द्वारा जारी दसवीं की परीक्षा परिणाम में दिघवारा प्रखंड में अवस्थित विद्यालय शिवम ग्लोबल स्कूल के छात्रों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा । जारी रिजल्ट के मुताबिक विद्यालय की छात्रा तान्या यादव लगभग 96 प्रतिशत मार्क्स के साथ उत्तीर्ण हुई हैं। वही छात्रा के परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए विद्यालय के प्राचार्य राहुल आर्य ने कहा यह छात्रा की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस रिजल्ट को लेकर विद्यालय के साथ ही परिजनों में भी खुशी का माहौल है। रविवार को विद्यालय परिसर में प्राचार्य राहुल आर्या के नेतृत्व में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने वाली छात्रा और छात्र को सम्मानित किया गया ।प्रखंड में आए दसवी की रिजल्ट में 96 प्रतिशत मार्क्स के साथ विद्यालय के छात्र और छात्रा इस बार काफी बेहतर प्रदर्शन किए है।तान्या यादव सीमावर्ती प्रखंड दरियापुर के कमाल पुर गांव निवासी ओम प्रकाश राय और कुमारी सुनीता की पुत्री है।