
शिक्षा ही संस्कार की जननी है और शिक्षक संस्कार को गति देने का माध्यम – समरेन्द्र बहादुर

मढ़ौरा(सारण):
शिक्षा ही संस्कार की जननी है और शिक्षक इसे गति देने का सबसे बड़े माध्यम है I यह चर्चा परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर ने मढ़ौरा बीआरसी पर आयोजित डीएलएड ट्रेनिंग स्टडी सेंटर की कार्यशाला में कही। बीआरसी स्टडी ट्रेनिंग सेंटर पर डब्लुबीए वर्क क्लास के अंतिम सत्र में कार्यशाला आयोजित था।

समरेन्द्र बहादुर ने कहा कि संस्कार से ही सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है । हम सभ्य समाज का निर्माण चाहते है तो बच्चों में संस्कार देना होगा और इस हेतु शिक्षक महत्वपूर्ण कड़ी है। वर्क क्लास के दौरान आयोजित कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यशाला प्रशिक्षु को व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध करता है। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सह सेंटर कोर्डिनेटर सूर्यदेव सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया I
ロट्रेनर और ट्रेनी के बीच नहीं रही दुरी मिलकर प्रस्तुत किया कार्यक्रम:
कार्यक्रम के दौरान ट्रेनर और ट्रेनी के बीच की दुरी को खत्म के प्रयास में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान दोनों ने मिलकर शिक्षा की आवश्यकता विषय वस्तु पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। आरपी प्रियंका कुमारी ने भिखारी ठाकुर की अमर रचना बिदेशिया के गीत की मोहक प्रस्तुति दी। संगीत शिक्षिका की लोकगीत को मोहक रूप से प्रस्तुत करने की विशेष कला से प्रशिक्षु मंत्र मुग्ध दिखे। प्रशिक्षु के तरफ से भी नुक्कड़ नाटक, गीत कविता सहित अन्य माध्यमों से वे सामाजिक कुरीति पर प्रभावी नाटक और गीत प्रस्तुत किया गया।
ロकरीब 200 प्रशिक्षु ने माना ट्रेनिंग के दौरान कार्यशाला भी जरुरी:
पंद्रह दिवसीय डब्लुबीसी के वर्क क्लास के दौरान कार्यशाला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ट्रेनी में उत्साह चरम पर रहा। कार्यशाला में शामिल आयुषी सिंह,आशा कुमारी,सुनील सिंह, रितेश सिंह, बबलू सिंह,श्रेया आर्या, मीणा सिंह,स्वाति कुमारी,आभा कुमारी, कुमारी पूजा,हेमंत कुमार,कर्ण कुमार,रमेश नट सहित अन्य ने बताया कि उन्हें कार्यशाला से अलग तरह की जानकारी और अनुभव मिले है। प्रिशिक्षण के दौरान ऐसे कार्यशाला का आयोजन होता रहे तो प्रशिक्षु में विषय वस्तु के लिए रोचकता बानी रहेगी। इस दौरान परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सेंटर समन्वयक सूर्यदेव सिंह, साधन सेवी सानंद श्रेष्कर, प्रियंका कुमारी,सुनीता सिंह,सुधांशु शेखर, दिब्य आलोक, प्रमोद कुमार,मंजूर आलम,राज कुमार राय, प्रियंका कुमारी,अमृतेश कुमार पप्पू, बीआरटी प्रमोद सिंह,मंजूर आलम,संदीप कुमार,लेखापाल अखिलेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन आरपी सुधांशु शेखर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संदीप कुमार ने किया।
ロसाभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।




Recent Comments