
मढ़ौरा। सड़क सुरक्षा अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा हैं। आम जन, युवाओं समेत अब छात्र छात्राओं की भागेदारी से यह आंदोलन नई ऊंंचाई तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को इस अभियान के समर्थन में स्कूली बच्चों को सुरक्षा नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई गई। मढ़ौरा नगर स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय पकहां मढ़ौरा में सैकड़ो छात्र छात्राओं ने जागरूकता की मुहिम को आगे बढ़ाने की मुहिम में शामिल होकर यातायात नियमों के पालन संबंधित नियमों की शपथ ली। शुक्रवार को मढ़ौरा आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के सैकड़ो विद्यार्थी शपथ लेकर इस अभियान में सहभागी बने। इस मौके पर विधालय के शिक्षकों के निर्देशन पर सैकड़ों स्कूली बच्चों कतारवध होकर सुंदर कलाकृति स्वरूप सदृश्य बनाई।




Recent Comments