आवासीय विधालय रामचक में डीसीएलार अौर कल्याण पदाधिकारी ने 63 बच्चों को दिया कंबल

मढ़ौरा/सारण।
प्रखंड के डाॅ भीम राव अंबेदकर आवासीय विधालय रामचक बरदहियां में 63 बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया ।

मढ़ौरा डीसीएलआर सुनिल कुमार रंजन के नेतृत्व में जिला कल्याण पदाधिकारी शशिभूषण सिंह अौर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान ने वर्ग एक से पांच तक के बच्चों के बीच 63 कंबल का वितरण किया। ठंढ़ के बढ़ने से परेशान हो रहे बच्चें कबंल मिलने से खुश दिखे । डीसीएलआर ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने अौर अपनी काबिलियत को निखारने की बात बच्चों से कही । इस दौरान अधिकारी स्कूल की व्यावस्था अौर पठन पाठन की स्थिति से भी आवगत हुये । मौके पर छात्रों से मिली शिकायत को अविल्ब दूर करने का विधालय प्रबंधन को निर्देश दिया । जिला कल्याण पदाधिकारी ने विधालय के एचएम को बच्चों का पठन पाठन को सुचारू रूप से करवाने अौर किसी समस्या पर तत्काल सूचित करने का निर्देश दिया ।
आभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर,मढ़ौरा, सारण ।