09 महीनें से लेकर 15 साल तक के बच्चों को मिजिल्स – रुबेला का एक टीका दिया जाएगा
ロप्रभास रंजन की रिपोर्ट/
छपरा – भारत सरकार 2020 तक मिजिल्स का उन्मूलन एवं रूबैला कनजनाइटल रुबैला सिंड्रोम पर नियन्त्रण करने का लक्ष्य रखा है। इस मौके पर आज मिडिया कार्यशाला का आयोजन जिला समाहरणालय सभागार सारण छपरा में किया गया है।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जनवरी से जिले में मीजल्स- रूबेला अभियान की शुरूआत होगी। जिसमें जिले के सभी 9 महिने से लेकर 15 साल तक के बच्चों को मिजिल्स – रुबेला का एक टीका दिया जाएगा।
मिडिया के लोगो को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ ललित मोहन प्रसाद ने कहा कि अभियान में शतप्रतिशत बच्चो का कवरेज टीकाकरण अनिवार्य है। तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी विद्यालयों में शिक्षकों प्रधानाध्यापक आंगनबाड़ी सेविका आशा आदि डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का टीका करण किया जा सके।
जिले के कूल 1453087 लक्षित बच्चे हैं। इसके लिए कूल जिले में 8100 सत्र 160 सुपरवाइजर 479 वैक्सीनेटर 6870 मोबिलाईजर/ आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा लगाए जाएंगे।