मढ़ौरा/सारण।
थाना क्षेत्र के मोथहां में मंगलवार को दोपहर पूर्व ठनका के चपेत में आने से एक भैस का बच्चे का झुलस कर मौत हो गयी । मिली जानकारी मोथहा निवासी संजय साह नें भैस के बच्चें को घर के पास स्थित एक ताड़ के पेड़ के नीचे बांधा था । इसी दौरान सुबह तेज वर्षा शुरु हो गयी । वर्षा के दौरान ठनका ताड़ के पेड़ पर गिरा और नीचे बंधा भैस का बच्चा की झुलस कर मौत हो गयी । बता दे कि इसके पहले भी गांव में ठनका गिरने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी थी ।




Recent Comments