साहू समाज सेवा में अग्रणी – विधायक गुर्जर
आज़ाद ने
भीलवाड़ा 24 अप्रैल। आसीन्द विधायक रामलाल गुर्जर ने तेली समाज को सेवा में अग्रणी बताते हुये प्रसिद्व शक्तिपीठ बक्याराणी में धर्मशाला निर्माणकर्ता भामाशाह कोशिथल निवासी ईश्वर मंगरोला, हीरा लाल साहू व गुडडी देवी का अभिनन्दन किया गया।
विधायक गुर्जर ने भामाशाह ईश्वर मंगरोला, हीरा लाल मंगरोला व गुडडी देवी द्वारा शक्तिपीठ बंक्याराणी में निर्मित धर्मशाला का उद्वघाटन कर समर्पित किया। विधायक रामलाल गुर्जर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि धर्मशाला से यात्रीयो को ठहरने की सुविधा मिलेगी। उन्होने समाज सेवीयो को आगे आने का आव्हान किया। कार्यक्रम को पुर्व विधायक हगामी लाल मेवाडा, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर लाल साहू, मात्र कुण्डिया लाला राम साहू, कन्हैया लाल साहू, सरपंच संगीता योगी, जितेन्द्र नाथ योगी आदि जनप्रतिनिधियो ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
धर्मशाला उद्वघाटन की पुर्व सध्या पर प्रसिद्व शक्तिपीठ बंक्याराणी में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने बगड़ावत गाथा का मंचन कर भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान तेलिक साहू युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, प्रदेश प्रवक्ता मोहन लाल दिया, कन्हैया लाल तेली थे। श्री तेली ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को एकजुट रहना चाहिए एवं जो पुरानी कुरुतिया समाज में चली आ रही है उन पुराने रुढ़िवादी कुरूतियों को छोड़ना चाहिए एवं हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं बालिका शिक्षा के बिना हमारा समाज आगे नहीं बढ़ सकता एवं मृत्यु भोज एक सामाजिक बुराई है अतः मृत्यु भोज नहीं करने का संकल्प दिलवाया गया। भजन सध्या में भामाशाह ईश्वर लाल मगरोला का लोगो ने साफा व फुलमाला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। भामाशाह मगरोला ने कहा कि समाज की सेवा के लिये वे हमेशा तत्पर रहेगे। मंगरोला बाडिया की माताजी समिति के अध्यक्ष होकर समाज सेवा में हमेशा आगे रहे हैं।




Recent Comments