
सारण, तरैया। नारायणपुर पंचायत भवन पर शनिवार को रेफरल अस्पताल तरैया द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशन धारियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के आलोक में 60 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों के लिए हो रहे टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को मोलनापुर, शुक्रवार को पचरौड़ में शिविर लगाकर पेंशन धारियों का टीकाकरण किया गया। वहीं शनिवार को नारायणपुर में 180 पेंशन धारियों का टीकाकरण किया गया। मौके पर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद, स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी, स्थानीय मुखिया तारकेश्वर राय, पंचायत समिति सदस्य नगेंद्र प्रसाद, एएनएम संगीता कुमारी, अल्का कुमारी, डाटा ऑपरेटर संजीव कुमार श्रीवास्तव, समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




Recent Comments