परवेज अख्तर/सिवान:
हसनपुरा. प्रखंड के अरंडा निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक ताहिर हुसैन का निधन बीती संध्या गोरखपुर में  हो गया. वह 67 वर्ष के थे. लंबी बीमारी से कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर मकतब उसरी बुजुर्ग में बच्चे, शिक्षक व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए मौन धारण किया. वे 2007 तक इस विद्यालय के एचएम पद पर रहे. उसके बाद उनका हस्तानांतरण वरीयता के आधार पर मध्य विद्यालय हसनपुरा में हो गया. जहां से सेवानिवृत्त होकर घर ही रहते थे. उनका कोई संतान नही है. शोक व्यक्त करने वालों में फिरोज हैदर, कमलेश कुमार राम, उप मुखिया कृष्णा प्रसाद, मोहम्मद निजामुद्दीन सहित सभी शिक्षक शामिल हैं.