2लीटर शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
विजयीपुर (गोपालगंज ):
संध्या गश्ती के दौरान विजयीपुर थाने के ए एस आई हरेन्द्र तिवारी ने थाना क्षेत्र के गोयता टोला के पास खङंजा पर एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुरेन्द्र मंडल है ।जो घाटबंधौरा गोयता टोला का निवासी है । पुलिस ने शराब उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है ।प्राथमिकी के अनुशार उक्त शराबी यूपी से शराब के नशे में झूमते हुये अपने गांव आ रहा था कि पुलिस गाडी देखकर भागने लगा । तबतक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500एम एल का 4पीस देशी शराब बरामद हुआ ।शराब को जब्त कर गिरफ्तार शराबी को बुधवार को जेल भेज दिया गया ।