सारण :वाजपेयी तथा मालवीय की मनी जयंती
===== ===== ===== ===== =====
लहलादपुर:
प्रखँड क्षेत्र के दन्दासपुर गाँव स्थित स्वर्गीय डाo भरत भुषण के क्लिनिक में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 94वां तथा हिन्दु विश्व विद्यालय के संस्थापक पंo मदनमोहन मालवीय की 147 वां जयन्ति मनाया. सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम गाया तथा दोनों नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पी.एच.सी., लहलादपुर तथा माँ नर्सिंग होम, दन्दासपुर में मौजूद रोगियों के बीच सेव, अनार, बिस्कुट, नमकिन आदि बाँटा. साथही भाजपा के पूराने तथा वृद्ध दो कार्यकर्ता विश्वम्भर नारायण शुक्ल एवं कवि वीरेन्द्र कुमार मिश्र अभय को अंगवस्त्र देकर सम्मान्नित किया. जयन्ति समारोह में जिला मंत्री अजय कुमार राय, प्रखँड अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, प्रखँड युवा अध्यक्ष मुकेश साह, सुशील कुमार, रुपेश कुमार, अखिलेश कुo. शर्मा, सुरेशचन्द्र चतुर्वेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.





Recent Comments