सारण/डोरीगंज।
डोरीगंज थाना क्षेत्र के मेहरौली कोईरी टोला निवासी गजेन्द्र सिंह का 35वर्षीय पुत्र रामकुमार सिंह का शव स्थानीय सांसद के प्रयास से आठ माह बाद सूडान से पैतृक घर पहुंचा। युवक की मृत्यु आठ माह पुर्व सुडान देश मे हो गयी थी,जहां से शव को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी  के प्रयास से उसके पैतृक गांव दफ्दरपुर मेहरौली लाया गया ।परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक रामकुमार सिंह गुजरात के शीला श्रेमिक नामक कम्पनी मे कार्य करता था । कम्पनी के द्वारा ही वह सुडान देश में एक वर्ष पुर्व गया था, जहाँ कार्य करने के क्रम मे आठ माह पुर्व केमिकल विस्फोट मे उसकी मृत्यु हो गयी थी।मृत्यु के बाद कागजी प्रक्रिया एवं लॉकडाउन की वजह से उसका शव नही आ पा रहा था।  जब इसकी जानकारी स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी को हुई तो उन्होने अपने प्रयास से आठ माह बाद सुडान से शव को मंगलवार को प्लेन से दिल्ली लाया गया और वहाँ से एम्बुलेंस से दफ्दरपुर मेहरौली लाया गया ।शव पहुँचते ही गाँव मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।मृतक तीन भाईयों मे सबसे छोटा था । उसके दो पुत्री एवं एक पुत्र है ।
सांसद के इस प्रशंसनीय कार्य को भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह , वरिष्ठ  भाजपा नेता  अरविन्द सिंह , पुर्व जिला मंत्री दिनेश सिंह राजन , प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , पुर्व प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह , स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संतोष ठाकुर , उप मुखिया चन्द्रशेखर उपाध्याय ने काफी सराहना करते हुए धन्यवाद दिया ।