खुशियां : शादी की वर्षगांठ पर विद्यालय के बच्चों के बीच बांटे स्कूल बैग


छपरा(सारण)।अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह ने अपने शादी का सातवें सालगिरह को  प्राथमिक विद्यालय रहिमपुर के स्कूली बच्चों के बीच मनाया और इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग का वितरण करके बच्चों में खुशियां बांटी | इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह सारण प्रमण्डल प्रभारी एवं देवन्ती प्रभा फाउंडेशन के सचिव सुजीत प्रियदर्शी उर्फ पप्पू सिंह, शिक्षिका कुमारी गीता कुमारी, संतोष सिंह,बीजेपी कार्यकर्ता रमेशचन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे | इस संबंध में अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मैं अपने शादी का सालगिरह प्राथमिक विद्यालय राहिपुर के विद्याथियों के बीच स्कूल बैग वितरण कर मनाया | अगर बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं विद्याथियों का प्यार रहे तो प्रत्येक खुशी के मौके पर विद्याथियों के बीच बैंग, कांपी पेन्सिल  का वितरण करूंगा ताकि शिक्षा के प्रति हमारे समाज में उत्साह बढ़े|