अंता :खुदी हुई पाइप लाइन के गड्ढों से आमजन परेशान
टूटी पाइप लाइन दूसरे दिन भी नहीं हुई ठीक
उस्मान खान
Edited by azad nab
अंता 18 जुलाई – गुलाब बाडी मोहल्ले में जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सीसी सड़क की खाई दूसरे दिन भी बन्द नहीं की गई वहीँ जेसीबी मशीन से टूटी पाइप लाइन भी दूसरे दिन तक ठीक नहीं की गई जिसके चलते मोहल्लेवासी पेयजल के लिए परेशान रहे इधर उधर बोरिंग से पानी लाना पड़ा । विचित्र बात ये हे की टूटी पाइप लाइन की जगह जलदाय विभाग द्वारा नई पाइप लाइन डाली गई हे अब जितने भी पुराने कनकशन हैं उन्हें इस लाइन से जोड़ा जायेगा । उधर खोदी गई पाइप लाइन के गड्ढों भरे रास्ते से लोगों का निकलना भारी पड़ रहा हे । कई ओरते व् बच्चे इसमें गिरते पड़ते निकल रहे हे । प्रशासन द्वारा शीघ्र ही पाइप लाइन जोड़कर सही की जाय ताकि लोगों को पेयजल मिल सके वहीँ गड्ढों को भी जल्दी भराया जाय ताकि लोगों को निकलने में परेशानी का सामना न करना पड़े ।




Recent Comments