सारण :ट्रक की ठोकर से अधेड़ जख्मी –
#”””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज -:
“”””””””””
छपरा पटना बायपास रोड स्थित नेवाजी टोला चौक पर एक ट्रक की चपेट मे आकर 45 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया
घटना रविवार की संध्या साढे 5 बजे की है सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी अधेड़ की पहचान शहर के छोटा तेलपा निवासी 45 वर्षीय अवधेश राय के रूप मे की गई है बताया जाता है कि अधेड़ नेवाजी टोला चौक पर किसी से मिलने आया था और चौक की दूकान से एक गमछे मे सब्जी खरीदकर पैदल वापस घर लौट रहा था तभी सिवान की तरफ से तेज गति से आ रही एक ट्रक किनारे से किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करती अधेड़ को अपनी चपेटे मे ले आगे निकल गई जिस घटना मे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से छपरा सदर अस्पताल भेजा गया समाचार प्रेषण तक मिली जानकारी के मुताबिक उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाॅक्टरो के द्वारा उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया ।




Recent Comments