शांति सद्भावपूर्ण वतावरण सम्पन्न हुआ मोहर्रम का पर्व
बनियापुर(सारण): प्रखंड में मोहर्रम महापर्व शांति सद्भाव पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।क्षेत्र के पैग़म्बरपुर बारह गांवा आखाड़ा में कन्हौली मनोहर पिठौरी मिरशिकारी टोला चेतन छपरा नादौवां कन्हौली संग्राम।सहित एक दर्जन गांवों के आखाड़े गाजा बाजा हाथी घोड़ा के साथ अपनी ताजिया शिफल आदि के साथ हजारो की संख्या में पहुंच अपनी अजूबे कला का प्रदर्शन खेल के माध्यम से किए वही हरपुर बनियापुर सतुआ सरैया पिपरपाती धनग्राहा मनोपाली सहाजितपुर हाफिजपुर आदि गांवों में मातमी जुलुस निकल शहीदे आजम इममे हुसैन की याद में मर्सिया पढ़ कर्बला के शहीदों की याद मनाई।जहा जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि ईमामे हुसैन ने भ्रष्टाचारियो से समझौता न कर पूरी दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिय राज्य मे अमन शांति के साथ इस पर्व को मना कर हमे भी सरकार के उदेसीयों पर अमल करना चाहिये जद यु जिला मिडिया के संयोजक मोहम्मद फिरोज जिला पार्षद पति परवेज अख्तर तुफैल खान सरपंच असगरर अली मेराज खान अलीमम खान मुखिया सहाबुद्दीन मन्सूरी सादाब आलम आसिफ आमीन यासीन मकबूल हुसैन सहित जनप्रतिनिधियो के कुशल सहयोग शामिल रहा वही थानाध्यक्ष द्वारा सभी आखारो के लिए प्रशासनिक माकूल इंतजाम किया गया।