41 वीं जूनियर बालिका राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचा बिहार टीम
दैनिक खोज खबर खेल डेस्क :
पटना : 5 मैच में लगातर छत्तीसगढ़ , तेलंगाना , उत्तरप्रदेश , मणीपुर , तमिलनाडु को पराजित कर बिहार टीम पदक से एक कदम दूर है । हिमाचल प्रदेश में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार टीम का मार्गदर्शन प्रतियोगिता स्थल पर बिहार हैंडबॉल के सचिव सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव ब्रजकिशोर शर्मा स्वयं कर रहे है । देर शाम होस्ट टीम से ही सेमीफाइनल में भिड़ेगी बिहार की बेटियां।