स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना होगा :डीएम
छपरा (सारण) : जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र का निरीक्षण के उपरांत सारण डीएम ने कहां की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के इस वर्ष के लक्ष्य को हर हाल में पुरा करना होगा.शुक्रवार को सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने केंद्र के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुये कहां की इस वर्ष का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड वितरण का लक्ष्य 1690 रखा गया है, जिसे हर हाल में विभाग के अधिकारियों को पुरा करना होगा.इसके लिये जिला शिक्षा पदाधिकारी कों इस वर्ष सफल मैट्रिक व इंटर के छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने के लिये कहां गया.ताकि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों का ससमय सकक्षात्कार किया जा सके. डीएम ने इसके अलावे भी अधिकारियों कों कई आवश्यक सुझाव व निर्देश दिये गये.