छपरा/तरैया
थाना क्षेत्र के राजधानी गांव में बांध चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार युवक राजधानी गांव निवासी शिवपूजन राम के पुत्र दूधनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है।उक्त युवक शराब पीकर बांध पर हंगामा कर रहा था।जिससे ग्रामीणों एवं राहगीरों को आने-जाने में कठिनाई हो रही थी।शराबी से आजिज होकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।पुलिस ने युक्त युवक को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर 179 एमएल शराब पीने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार शराबी को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments