माँझी / सारण। एसपी के निर्देश पर माँझी थाने पर सघन वाहन जांच अभियान चला कर बिना अनुमति चलने वाले दर्जन भर दोपहिया वाहनों का करीब 13 हजार रूपये का चलान काटा गया। वहीं थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने खुद दलबल के साथ गस्ती कर लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र का भरमन किया। आपको बतादें की क्षेत्र में लॉक डाउन लगाए जाने के बाद भी लोग बाहर घूमते फिरते नजर आ रहे हैं। प्रशासन के रोक के बावजूद लोग बाहर निकलने से बाज नही आ रहे हैं।हला की इसे रोकने को लेकर कभी कभी पुलिस को लाठियां भी कटकानी पर रही है । फिर भी लोग मानने को तैयार नही है।जिससे पुलिस को सख्त होना पर रहा है। लेकिन कही कही पुलिस भी जरूरत मन्दो के साथ बदतमीजी के साथ पेश रही है। उक्त वाहन चेकिंग को लेकर वाहन चालकों में हड़कम्प मचा हुआ है।