छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के भागवातपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में पांच लोग घायल हो गए है।सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।वही एक गम्भीर घायल को छपरा रेफर कर दिया गया।मारपीट में दोनों तरफ से 27 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।जिसमें एक पक्ष से गीता देवी ने 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें पृथ्वी चंद्र गिरी, रमाकांत गिरी,रामवीर गिरी,श्याम बहादुर गिरी,पंचानंद गिरी,हरिराम गिरी,हरिओम गिरी,नयन गिरी,विधाता गिरी,मृत्युंजय गिरी,मंजू देवी,सुशीला देवी,सीता देवी,रिंकू देवी,पूजा कुमारी एवं विशाल गिरी को आरोपित किया है।वही दूसरे पक्ष से रमाकांत गिरी ने 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें राम इकबाल गिरी,सत्येंद्र गिरी,विनोद गिरी,अमित गिरी,गौरी शंकर गिरी,अनिल गिरी,सुमित गिरी, गीता देवी,शोभा देवी,पूनम देवी एवं निरमा कुमारी को आरोपित किया है।