परसा नगर पंचायत में भाजपा ने लगाया चौपाल, मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

दीपक कुमार सिंह /परसा:
परसा (सारण) :नगर पंचायत परसा बाजार वार्ड नंबर 12 सैदपुर में परमा महतो के दरवाज़े पर नगर पंचायतअध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चौपाल में मुख्य अतिथि सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय विस्तारक रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं जनधन योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना घर घर बिजली अटल पेंशन योजना जीवन बीमा से संबंधित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना तथा घर-घर शौचालय इत्यादि योजनाओं के संबंध विस्तार से जानकारी दिए तथा उपस्थित लोगों से फीडबैक भी लिए।चौपाल कार्यक्रम में परसा विधान सभा के विस्तारक अवधेश कुमार सिंह महामंत्री शैलेश कुमार गिरी उपाध्यक्ष चंदन सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह युवा मोर्चा महामंत्री जीतेंद्र सिंह उर्फ भूलन वार्ड पार्षद श्री पुनीत महतो कमलेश सिंह झुकी भगत अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री रघुनाथ शर्मा समेत सैकड़ो महिला पुरूष शामिल हुए।उपस्थित ग्रामोनो ने भाजपा का चार साल की विकास को बेमिशाल बताया।धन्यवाद ज्ञापन परसा पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार चौबे ने किया।




Recent Comments