मांझी। स्वामी विवेकानंद के आदर्शो की जब भी बात होती है रामकृष्ण मिशन आश्रम की तस्वीर स्वत: सामने आ आती है। मांझी के सलेमपुर को भी अध्यात्मिक जागरण और लोक कल्याण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन आश्रम छपरा की द्वितीय शाखा की स्थापना हेतु गुरु-पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को स्वामी अतिदेवा नंद जी महाराज के द्वारा मांझी के सलेमपुर में भूमि-पूजन किया गया। जहां से गुरु रामकृष्ण परमहंस और उनके शिष्य युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी के दिव्य ज्ञान, संदेश और विचारों से अधिक से अधिक लोगों को अवगत होने एवं जीवन के कर्तव्य-पथ पर आगे बढ़ने का संदेश दिया जाएगा। आश्रम के निर्माण हेतु लालबाबू सिह शिक्षक के सुपुत्र तथा छपरा शहर के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ व चिकित्सक राजीव रंजन सिह एवं सिंहासन सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ के देख रेख में सम्पन हुआ। वहीं इस पुनीत कार्य में सिंहासन सिंह ने भी 5 कट्ठा जमीन देने की घोषणा की। मौके पर रवींद्र सिह, अखिलेश्वर मिश्रा।पूर्व प्रमुख। धर्मेन्द्र सिह समाज।पूर्व जिप सदस्य सुरेश्वर सिह, सुरेश सिह, उमेश सिंह, कामेश्वर सिह, भीम मिश्रा, डॉ.उषा वर्मा, श्रीराम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद थे।