
प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली की बिक्रेताओं के साथ एसडीओ ने किया बैठक
⏺️छपरा :;राशन कार्ड में जितने भी सदस्यो का नाम है उनका भी आधार कार्ड की छाया प्रति लेना है:-एसडीओमशरक(सारण) : मशरक प्रखंड स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारो की बैठक एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई।ल जिसमें मुख्य रूप से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारो से राशन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड हर हाल में एक सप्ताह के अन्दर जमा करने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि सभी जनवितरण दुकानदार अपने अपने राशन उपभोक्ताओं से उनसे आधार कार्ड की छाया प्रति ले और राशन कार्ड में जितने भी सदस्यो का नाम है उनका भी आधार कार्ड की छाया प्रति लेना है। मौके पर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, सीओ ललित कुमार सिंह,एमओ अमरेन्दर सिंह, जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मोहन ओझा,सुबोध सिंह, कैलाश सिंह, सुरेश सिंह,मनन ओझा,गौतम ओझा,विजेन्द्र तिवारी,पंचदेव राय,परवंश सिंह मौजूद रहें




Recent Comments