नौतन:- शराब पिकर हंगामा करते हुए एक पियकड गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- शराब पीने तथा बेचने का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी प्रखंड के क्षेत्रो मे इसका कारोबार कम नही हो रहा है। वही स्थानीय थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के खलवाखाप टोला गांव के डोमा राम को नौतन पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर ली है ।
थाना अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया डोमा ने शराब पीकर हो- हंगामा कर रहा था। सूचना मिलतेही पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है । मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद शराबी डोमा राम को जेल भेज दी जाएगी।।




Recent Comments