अंता:दो साल से उदघाटन के इंतजार में सुलभ कॉम्पलेक्स
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 20 मई – नगर पालिका अंता द्वारा बस स्टेण्ड डिपो के बाहर  यात्रियों व् लोगों की सुविधा के लिए 15 लाख रूपये की लागत से निर्माण किये गया निशुल्क सुलभ कॉम्पलेक्स दो साल से उदघाटन के  इंतजार में खड़ा हुआ हे । बस स्टेण्ड पर दुकानदारो व् बसों के इंतजार में खड़े लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सुलभ कॉम्पलेक्स बनाया गया था । जो लम्बे समय से बनकर तैयार खड़ा हे । शुरुआत में पानी निकासी को लेकर कुछ समय तक काम रूका रहा । हालाँकि अभी भी कॉम्पलेक्स के बाहर बने टेंक के ऊपर लगी पट्टियां खुली पड़ी हुई हे जिसमे से मिट्टी व् कचरा आदि टेंक  में गिर रहें हे लेकिन नगर पालिका का  कोई ध्यान नहीं हैं । कई बार लोगो द्वारा इसके प्रारम्भ करने  की बात नगर पालिका प्रशासन द्वारा की जा चुकी हे । दूसरी और नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी शुभम गुप्ता ने सोमवार को सुलभ कॉम्पलेक्स के उदघाटन की बात कही हे । अब देखे सोमवार से  बस स्टेण्ड पर बने सुलभ कॉम्पलेक्स की लोगों को निशुल्क सुविधा मिलती हे या फिर और इंतजार करना पड़ेगा ।