गरड़ा:सहमति से हुआ बटवारा, 10 वर्षों बाद मिला न्याय
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
बारां 20 मई ।रा जस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वारा-2017 के तहत बारां जिले के किशनगंज उपखंड की ग्राम पंचायत गरड़ा में आयोजित शिविर परिवादी सीताराम सहरिया एवं असाड़िया सहरिया के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया, और उनको 10 वर्षों बाद सहमति से बटवारा होकर न्याय मिल गया।
उपखंड अधिकारी जनक सिंह ने बताया कि गरड़ा में आयोजित शिविर में सीताराम पुत्र बद्रीलाल सहरिया एवं असाड़िया पुत्र मूला सहरिया ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर ग्राम मोज की भूमि खसरा नंबर 6/11 रखबा 10 बीघा को नेनकी बाई देवा जगन्नाथ सहरिया द्वारा वसीयत द्वारा वर्ष 2004 में सीताराम पुत्र बद्रीलाल सहरिया के पक्ष में कर दी गई थी। उक्त प्रकरण में परिवादी असाड़िया द्वारा स्वयं का नाम शामिल करवाने हेतु पंचनामा पत्रावली में प्रस्तुत किया गया।
इस प्रकार तसीलदार द्वारा समझाईश व राजीनामे के आधार पर उक्त भूमि में सीताराम पुत्र बद्रीलाल सहरिया को 1/2 हिस्सा एवं असाड़िया पुत्र मूला सहरिया को 1/2 हिस्सा निर्णय पारित कर राजस्व रिकॉर्ड में अंकन किया गया। मौके पर ही 10 वर्षों बाद त्वरित न्याय मिलने से परिवादी काफी प्रसन्न हुए और सरकार व अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस प्रकार शिविर में वर्षों बाद न्याय मिलने पर परिवादी खाते की नवीन नकल लेकर गिले शिकवे मिटाकर खुशी-खुशी घर लौटे।




Recent Comments