भारत की पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई, 200% तक बढ़ाई गई कस्टम ड्यूटी

सेंट्रल डेस्क : पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत ने दूसरा बड़ा झटका दिया है. पहले मोस्ट फेवरेट नेशन (MFN) का दर्जा वापस लेने के बाद अब पाकिस्तान से भारत को निर्यात किए जाने वाले सामानों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 200 फीसदी तक बढ़ा दी गई है.

इसका ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने किया. भारत के इस ऐतिहासिक फैसले से पाकिस्तान द्वारा भारत को निर्यात किए जाने वाले 48.8 करोड़ डॉलर के सामान पर असर पड़ सकता है.