महनार /पटेढ़ी बेलसर : बिहार प्रदेश तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष रणविजय साहू ने अपने 6 सदस्यीय टीम के साथ बेलसर ओपी क्षेत्र के मझौली गांव पंहुचकर मृतक विपिन कुमार के परिजनों से मुलाकात किया, उन्होंने कहा कि हत्या के 27 दिन बाद भी हत्या के कारणों का उद्भेदन नही होने से पुलिस प्रशासन पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया, रणविजय साहू ने कहा कि पूरे राज्य में इस समाज के एक वर्ष के अंदर 64 लोगो की हत्या कर दी गयी यह बहुत ही चिंता का विषय हैं, श्री साहू ने कहा कि सरकार मृतक विपिन के परिजनों को 50 लाख मुवावजा एवं परिजन में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की हैं एवं उन्होंने ये भी कहा कि वैशाली जिला प्रशासन जल्द विपिन की हत्या का उद्भेदन करे नही तो वैशाली तैलिक साहू समाज जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जायेगा