वैशाली : जंदाहा में ससुराल आये युवक की सड़क दुघर्टना में मौत

जंदाहा : थाना क्षेत्र रोहुआ गांव के निकट सड़क किनारे तार के पेड़ में ठोकर मारने के कारण स्विफ्ट डिजायर चार पहिया वाहन में सवार जीजा की घटनास्थल पर मौत हो गयी।जबकि उसी वाहन पर सवार दो साले भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरक दुर्घटना में तीनों जख्मी को जंदाहा के सहारा सेवा सदन में इलाज हेतु लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीजा एवं साला को बेहतर इलाज हेतु हाजीपुर के गणपति हॉस्पिटल मे रेफर कर दिया गया ।जहां इलाज के क्रम में जीजा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।जबकि साला का इलाज चल रहा है और दूसरे साले का इलाज जंदाहा के सहारा सेवा सदन में चल रहा है। बताया गया है की मृतक पटोरी थाना के धमौन गांव निवासी बिंदु राय का पुत्र रतनदीप राय है जो जंदाहा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव निवासी राम नरेश राय का दामाद था। जिनका शादी 6 माह पूर्व ही हुआ था। 17 मई को होने वाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से शुक्रवार को अपने ससुराल रहुआ आए थे। जो कोलकाता में कारोबार करते हैं। शनिवार को अपने दोनों साला के साथ ड्राइवर को पहुंचाने के लिए पटोरी गए हुए थे पटोरी से लौटने के दौरान रोहुआ गांव में ही यह हादसा हुआ। मृतक के साला रामनरेश राय के पुत्र रोशन कुमार का इलाज जंदाहा के सहारा सेवा सदन में चल रहा है जबकि दूसरा साला सुनील कुमार राय. गया राय का लड़का का इलाज हाजीपुर के गणपति हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है उन्हें लगातार पानी का छींटा देकर होश में लाया जा रहा है। मृतक का शव ससुराल में पहुंचने से रोहुआ गांव मैं सन्नाटा पसरा हुआ है। जंदाहा थाना को इस संबंध में सूचना दे दी गई है जबकि शव अभी ससुराल में हैं।