सिवान :मैरवा में मोबाइल दुकान में 50 हजार की चोरी
#परवेज अख्तर, मैरवा (सिवान):जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय के सामने मेन रोड में स्थित एक मोबाइल दुकान से 50 हजार के मोबाइल की चोरी कर ली गई। दुकानदार बच्चा प्रसाद ने इस की सूचना मैरवा थाना को दी है। बता दें कि चोर कुछ महीने से लगातार मोबाइल दुकान को निशाना बना रहे हैं। मोबाइल दुकान में हो रही चोरी की घटना से दुकानदार दहशत में हैं। दो दिन पहले शर्मा मार्केट में एक मोबाइल दुकान से हजारों रुपए का मोबाइल और इससे संबंधित सामान चोरी कर ली गई थी। विगत दो महीना में आधा दर्जन मोबाइल दुकान में चोरी हो चुकी है। प्रीति मोबाइल दुकान में छत का शेड हटाकर चोर अंदर घुस गए और 50 से अधिक मोबाइल उठा ले गए। दुकानदार बच्चा प्रसाद सोमवार को दुकान खोलने पहुंचे तो शेड हटा हुआ देख
परेशान हो गए। जब दुकान खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से कीमती मोबाइल चोरी कर ली गई थी। सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और चोरी की घटना की जांच की। उधर मोबाइल दुकान में चोरी होने और चोरी की घटना पर पुलिस द्वारा विराम नहीं लगा पानी से दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।




Recent Comments