वैशाली : रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने सैलुन में तोडफोड कर संचालक को पीटा

पातेपुर : थाना क्षेत्र के कस्तुरी चौक स्थित एक सैलुन के दुकान में गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और जम कर दुकान में तोडफोड की। इस घटना में दुकानदार के साथ मारपीट भी हुई। जिसमें दुकानदार के सर में चोट लगी है। वहीं हमलावरों द्वारा दुकान में रखे सामान और नकदी लूट लेने का आरोप दुकानदार ने पुलिस को दिए आवेदन में लगाया है।
पातेपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर शंकरदास गांव के रहने वाले राजेश कुमार ने थाने को दिए आवेदन में बताया है कि पिछले 60 सालों से कस्तुरीचक चौक पर इसका सैलुन है, जो पहले घर के बडे चलाते थे। लेकिन आठ सालों से खुद इस दुकान पर नियमित रुप से काम करता हुं। गुरूवार को कस्तुरी चक के हीं विनोद पासवान और रोहित कुमार इनके साथ भैरोखडा के सुमित कुमार और लक्ष्मी पासवान हथियार के साथ दुकान पर पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया। हमला के साथ दुकान में सभी आरोपी तोडफोड भी करने लगे। जैसे तैसे बीच बचाव के दौरान दुकानदार ने भाग कर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने इस दौरान दुकानदार राजेश का मोबाईल, सोने की चेन और लगभग 35 हजार रुपए लूट लिए। इस संबंध में पीडित दुकानदार ने बताया कि पहले से हीं रंगदारी की मांग की जाती रही है। रंगदारी नहीं देने के एवज में अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई थी।
इस संबंध में थानाध्याक्ष कृष्ण कुमार खतईत ने बताया कि सैलुन संचालक राजेश कुमार द्वारा एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। दुसरी ओर इस मामले के आरोपी रोहित कुमार द्वारा भी राजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन मिला है। पुलिस दोनों आवेदनों पर प्राथिमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई करेगी।