मांझी। गाय से टकराकर बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई तथा बाइक चालक अधिवक्ता बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर मांझी पीएचसी पहुंचाया। जख्मी अधिवक्ता मांझी पकड़ी बाजार निवासी देवेन्द्र प्रसाद बताए जाते हैं। मांझी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के समीप हुई। प्रखंड के मुबारक पुर ग्राम कचहरी के न्याय मित्र व जख्मी अधिवक्ता श्री प्रसाद ने बताया कि ग्राम कचहरी से मामलों का निपटारा कर लौटने के क्रम में अचानक दौड़ते हुए एक गाय बाइक से आमने सामने टकरा गई जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।