वैशाली:बिदूपुर मे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया मुख्य मार्ग जाम
#प्रेम कुमार

बिदूपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौक पर देखते ही देखते हैं अफरा-तफरी का माहौल बन गया इतना ही नहीं की महिलाओं और पुरुषों की चीख सुनाई आने लगी। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि बीते बुधवार की देर रात्रि में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने एक युवक को धक्का मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । ग्रामीणों ने उसे आनन फानन के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान 40 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक हरेंद्र चौधरी हाजीपुर मजदूरी करके घर लौट रहा था इसी क्रम में बाइक सवार ने धक्का मार दिया था। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर महनार मुख्य स्थित कंचनपुर चौक समीप जाम कर दिया । इस घटना को लेकर स्थानीय मुखिया पति सुनील कुमार राय प्रखंड विकास पदाधिकारियों दुनिया लाल यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक की पत्नी और परिजनों परिवारिक लाभ देकर जाम हटाया।