सारण :पंचायती राज अधिनियम के संशोधन के खिलाफ मुखिया संघ ने किया चक्का जाम
तरैया (सारण)
               तरैया मुखिया संघ ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ आज गुरुवार रामबाग गांव स्थित नहर के पास तरैया- मसरख मुख्य सड़क एसएच-73 को घन्टो जाम रखा। वही मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह एवं प्रवक्ता सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पंचायती राज अधिनियम में संशोधन कर सरकार पंचायत को पंगू बना देना चाहती हैं। यहा तक कि संघ द्वारा दर्ज याचिका में हाई कोर्ट द्वारा संघ के पक्ष में दिये गए आदेश को भी सरकार द्वारा अवहेलना किया जा रहा हैं। जिसको लेकर हमलोग चक्का जाम किया हैं। उक्त कार्यक्रम में मुखिया सीमा कुमारी गुप्ता, मुखिया बबिता देवी, मुखिया यास्मीन खातून, तारकेश्वर राय,मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, धनवीर कुमार सिंह बिक्कू ,विनोद मांझी, आदि शामिल थे। इधर स्थानिय पुलिस-प्रसाशन  के आग्रह पर लगभग पांच घन्टे बाद जाकर जाम हटाया गया, तब जाकर आवागमन चालू हुआ।
न्यूज़ इनपुट -कुंदन कु की रिपोर्ट