सारण :चोरी की घटना को अंजाम देते वक्त दो चोर धराये
#न्यूज़ इनपुट -अभय सिंह /बनियापुर
बनियापुर(सारण)
थाना क्षेत्र के धोबवल बाजार स्थित एक परचून दुकान से चोरी करते हुए दो चोरो को स्थानीय दुकानदारों द्वारा खदेड़ कर पकड़ लिया गया।
घटना के संम्बंध में बताया जाता है कि धोबवल बाजार निवासी जितेंद्र साह की वही पर परचून की दुकान है।दुकान बंद कर सभी लोग सोये थे,तभी रात्रि बारह बजे के करीब खट्ट खट्ट की आवाज पर उनकी नींद खुली,तो उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति दुकान में घुसने का प्रयास कर रहे है।इसपर इन्होनें हल्ला किया तो पड़ोस के सभी दुकानदार जग गए और दोनों चोरो को पकड़ लिए।पकड़े गए चोरो में एक की पहचान भीम कुमार ग्राम अरुआ थाना भगवान पुर,तथा दूसरे की पहचान अरसद अंसारी ग्राम श्रीपुर थाना सहजीतपुर के रूप में हुई है।दोनों चोरो को लोगों ने पुलिस को सौप दिया है।




Recent Comments