परवेज अख्तर /सीवान
सिवान: जंक्शन पर शनिवार को आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने के आरोप में चार यात्रियों को पकड़ कर जुर्माना किया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म परिसर में गंदगी फैलाने के आरोप में चार यात्री को पकड़ कर टीटी द्वारा 1600 रुपया पर फाइन करवाया गया। जुर्माना भरने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।