राजीव रंजन को जिला सदस्यता प्रभारी बनाने पर दी बधाई
#परवेज अख्तर/सिवान,
भगवानपुर हाट : पूर्व जिला पार्षद राजीव रंजन पांडेय को भाजपा जिला सदस्यता सह प्रमुख बनाये जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को बड़हरिया प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी गई। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि राजीव रंजन पांडेय जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है। उन्हें जिला सदस्यता प्राभारी बनने से पार्टी की सदस्यता अभियान मे सदस्यो की संख्या बढेगी। बधाई देने वाले मे सुदीश सिंह, पूर्व जिला पार्षद देवेशकात सिंह, डॉ अनिल कुमार गिरी, विनय गिरि ,प्रमोद तिवारी, रंजीत प्रसाद, अखिलेश पाडेय, सच्चिदानंद गिरि, पंकज पांडेय, सुरेश सिंह, परशुराम पांडेय, राजकिशोर प्रसाद, अरविंद श्रीवास्तव, मुकेश राम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बधाई दी है।
……………………………………………………………




Recent Comments