मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर तीस लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है की बीती रात्रि समकालीन अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई जिसमें छोटकी फुलवरिया निवासी स्वर्गीय श्री राम सिंह के 45 वर्षीय पुत्र क्षितेश्वर सिंह तथा ताजपुर निवासी स्वर्गीय चंद्र देव मांझी के 48 वर्षीय पुत्र मोहन मांझी एवं नचाप निवासी जगलाल मांझी के 27 वर्षीय पुत्र हरेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया। वहीं इन लोगों के पास से कुल तीस लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया। तीनों लोगों को नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।