जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पिता पुत्र सहित तीन घायल,11 पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण):27.05.2018:
फरीदपुरा गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए।घायल मो.शेखताब और इनके पुत्र मो.कलमुदिन एवं मो.इकराम का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।घायल मो.कलामुदिन ने इस सम्बंध में 11 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे असलम,इमामुदिन,रियाजुद्दीन, सद्दाम,हैदर,खुर्शीद,कादिर,सकल राय, सरोज राय, राजकुमार राय एव दूधनाथ राय को अभियुक्त बनाया गया है।पिड़ित ने आरोप लगाया है कि यह अपने जमीन में घर बनाने के लिए नीव खोद रहा था।जिसका विरोध करते हुए ये लोग मारपीट करने लगे।