सारण :स्मोकलेश हुआ हुआ देवरिया गांव , केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण


#सुरभि तिवारी :
तरैया:03.05.2018
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित देवरिया गाँव को स्मोकलेश घोषित किया गया।गुरुवार को केंद्रीय टीम ने गाँव का निरीक्षण किया।जिसमें इण्डेन ग्रामीण वितरक तरैया के संचालक रविन्द्र सिंह ने बताया कि देवरिया गाँव मे सभी योग्य लाभुकों को एलपीजी का निःशुल्क कनेक्शन दे दिया गया है।निरीक्षण में पाया गया कि गाँव के सभी परिवार को एलपीजी कनेक्शन दे दिया गया है।जिसके आलोक में गाँव को स्मोकलेश घोषित किया गया। केंद्रीय टीम के मॉनिटर अधिकारी डॉ पीके ठाकुर ,भारत सरकार के अवर सचिव एस.के.महतो एवं एल.डी. एम.सारण ए. पी.गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे अन्य सात योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए बताया कि केंद्रीय टीम तीसरी बार देवरिया गाँव पहुँची है।14 अप्रैल से 05 मई तक अभियान चलाकर चयनित गाँव को सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस करना है।रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष के तहत सभी बच्चें और गर्भवती महिला का टीकाकरण हो गया है।कनीय विधुत अभियंता धर्मवीर कुमार ने बताया कि पहले से 90 घरों में बिजली कनेक्शन था।शेष 21 परिवारो को विधुत कनेक्शन दे दिया गया है।मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह,स्वछता अभियान के समन्वयक शालिनी जयसवाल,मुखिया प्रतिनिधि टनटन,अशोक गुप्ता,प्रमोद कुमार,अखिलेश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
*पीएनबी ने नही लगाया था शिविर,केंद्रीय टीम नाराज*
ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित गाँव को पीएनबी मुरलीपुर द्वारा गोद लिया गया है।गाँव के सभी लोगो का खाता इस बैंक को गाँव मे शिविर लगाकर खाता खोलना है।और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में लोगो को समझाकर सभी खाताधारी का बीमा करना है।किंतु जब गुरुवार को केंद्रीय टीम देवरिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुँची तो सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।जिन्होंने केंद्रीय टीम को अपने-अपने विभाग का प्रोग्रेस रिपोर्ट बताया किन्तु पीएनबी का न तो कोई शिविर लगा था और न ही बैंक के कोई अधिकारी शिविर में मौजूद थे।जिस पर केंद्रीय टीम नाराज हो गयी।