मशरख सड़क हादसा : दुल्हन लाने के लिये निकली थी बारात, सुबह में दो शव आने से खुशियां मातम में तब्दील
तरैया:12.05.2018
बाजे गाजे के साथ गाँव से खुशियों के साथ चैनपुर गाँव से बारात दुल्हन लेने के लिए गम्हरिया गाँव के लिए निकली, दूल्हे के साथ बराती भी नाचते हुए गाँव से निकल पड़े।बारात शुक्रवार को गाँव से निकली थी शनिवार को गाँव वाले दूल्हा-दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे।लेकिन शनिवार को दूल्हा-दुल्हन गाँव नही आये।उनके जगह आयी दो शव।शव गाँव मे पहुचते ही मातमी सन्नाटा छा गया गाँव की सारी खुशी गम में तब्दील हो गयी।घटना चैनपुर गाँव की है।जहाँ से शंकर सिंह कुशवाहा के पुत्र सोनू कुमार की बारात शुक्रवार की संध्या गम्हरिया गाँव जा रही थी।रास्ते मे मसरख थाना के कर्ण कुंदरिया गाँव मे एसएच 90 पर बाराती की बोलेरो गाड़ी ट्रक को ओवर टेक करने में एक मैजिक गाड़ी से टकड़ा गयी।इस भयंकर सड़क दुर्घटना में बोलेरो चालक उसी गाँव के दरोगा शर्मा के पुत्र त्रिलोकी शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।जबकि बोलेरो पर सवार अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।घायल चंदेश्वर सिंह का 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की मौत छपरा सदर अस्पताल में हो गयी।जब एक 14 वर्षीय बच्चे और चालक का शव चैनपुर गाँव पहुँचा तो सारी गाँव की खुशियां गम में तब्दील हो गयी।अन्य घायल नागदेव सिंह के पुत्र राजन कुमार ,अवधेश सिंह का पुत्र पंकज कुमार,भोला राम का पुत्र राहुल कुमार ,उमेश शर्मा का पुत्र रंजन कुमार,मिश्री पंड़ित का पुत्र दिनेश कुमार तथा मसरख थाना के हनुमानगंज निवासी जगरणनाथ प्रसाद का उपचार चल रहा है।घटना के कारण उदासी माहौल में गम्हरिया गाँव मे वर वधु की शादी संम्पन्न कराई गयी।लेकिन दुल्हन की विदाई नही हुई और दूल्हा-दुल्हन दोनो गम्हरिया ही रह गये।