विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने भटौरा में ग्रामीण सड़क का किया शिलान्यास

तरैया (सारण) :
प्रखंड के भटौरा में ग्रामीण सड़क का शिलान्यास रविवार को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत भटौरा में लालमोहन राय ने घर से रामेश्वर राय के घर तक आधा किलोमीटर लंबी सड़क 35.89039 लाख रुपये की लागत से पीसीसी होगा।विधायक मुंद्रिका प्रसाद राय ने कहा की यह ग्रामीण सड़क है।जिसके बन जाने के बाद स्थानीय लोगो को काफी सहूलियत होगी।सड़क निर्माण की खुशी में लोगो ने विधायक को फूल-मालाओं से स्वागत किया और धन्यवाद दिया।उक्त मौके पर डॉ. रामप्रवेश राय, रामलगन राय, विधायक के निजी सचिव अशोक कुमार राय, रामबाबू राय, बिगन राय, मुकेश चौरसिया,गजेंद्र राय, देवकुमार राय,हरेन्द्र राय व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments