
ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छ्ता अभियान,गांव की सड़को को किया चकाचक
दिघवारा(सारण):प्रखण्ड क्षेत्र के बरूआं पंचायत के रामदासचक गांव में ग्रामीणों ने खासकर युवा वर्ग के बच्चों ने नवरात्र के पावन महीने में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।भाजयुमो उपाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में गांव के दर्जनों युवाओ ने इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

सभी युवा सुबह से इस अभियान में लगे हुए थे इस दौरान गांव के एक छोर से दूसरे छोर तक के सभी चौक चौराहो,सड़को तथा गलियो की सफाई की।इस कार्य के लिए गांव के बुद्धिजीवी लोगो ने युवाओ के प्रति आभार जताया तथा स्वच्छता के प्रति बच्चों को हमेशा जागरूक रहने की बात भी कही ।अभियान के आखिर में सभी लोगो ने एक स्वर में आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान चलाते रहने का संकल्प लिया।स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से हरिनन्दन सिंह मनोज मिश्रा राहुल कुमार नवीन कुमार बबलू मिश्रा मनीष कुमार आकाश मिश्रा के साथ दर्जनों लोग शामिल थे।




Recent Comments